03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल जिले में पत्थरों के वार से युवक की हत्या, सड़क पर मिला शव

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक व्यक्ति की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह शव सड़क पर नग्न अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक ग्राम प्रधान के ताऊ का लड़का है। शरीर पर रगड़ के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के दौरान उसने काफी संघर्ष किया होगा।

घटना भवाली में नगारीगांव के तिरछाखेत की है। तिरछाखेत में नवीन चंद्र (45 वर्ष) पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। शव के मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। पूरा मुँह खून से सना हुआ था। वहीं शव पर रगड़ के भी निशान हैं। शव नग्न अवस्था में था और उसके कपड़े आसपास ही फेंके हुए थे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्‍होंने पुलिस व प्रधान को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है। उन्‍होंने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img