03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरबंस कपूर के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसस दौरान मु ख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। उन्होंंने भगवान से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

  • जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा रहते थे सजग

हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। विधायक की मौत की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में लाया जाएगा। इसके बाद तीन बजे उनके शव को अंत्येष्टि के लिए लक्खीबाग श्मशान में ले जाया जाएगा।अंतिम यात्रा उनके आवास से अनुराग चौक, बल्लूपुर  चौक, घंटाघर, बुद्धाचौक, ईसी रोड, बलबीर रोड, प्रदेश कार्यालय, फव्वारा चौक, आराघर चौक, प्रिंस चौक से होते हुए लक्खीबाग पहुंचेंगे।

  • विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर का निधन एक युग का अंत है। इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है। आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाली एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।

कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में विधायक रहे कपूर साहब ने विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन किया। वह पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए ही एक प्रिय नेता थे। संसदीय प्रक्रिया के गहन जानकार और हमेशा लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों को सदन में उठाने वाले एक सजग प्रहरी का निधन उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना भी की।

पूर्व कांग्रेस विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरबंस कपूर के निधन से उत्तराखंड की राजनीति का एक वट वृक्ष जैसा व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं रहा। एक दशक उनके साथ काम करने का अवसर मिला। विधान सभा अध्यक्ष के रूप में उनका मार्ग दर्शन और संयम अनुकरणीय और उदाहरणीय था। 2007-12 की विधान सभा सम्भवतः सबसे अधिक आंदोलित विधान सभा थी। मैं तो विधानसभा के भीतर उपवास पर भी रहा, लेकिन उन्होंने सदैव कोशिश की कि हम समाधान व सुलह का रास्ता निकालें। हरबंस जी का जाना राजनीतिक सज्जनता का अवसान सा लगता है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।

  • कांग्रेस की रैली स्थगित

वहीं कांग्रेस ने हरंबस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोमवार को आयोजित होने वाली अपनी रैली स्थगित कर दी।

  • मैं आज जो भी हूं, सब कपूर साहब का आशीर्वाद: गणेश जोशी

हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया। कहा- मैं आज जो भी हूं, सब कपूर साहब का आशीर्वाद है। कहा कि कपूर साहब का निधन भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें।

  • भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

भाजपा के वरिष्ठतम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में सोमवार को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हरबंस कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हरबंस जी ने अनेक संघर्षों से पार्टी संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तराखंड बनने के बाद विधानसभा के मा. अध्यक्ष के रूप आपने अपनी अमिट छाप छोड़ी। हाल ही में पार्टी कार्यालय में उनसे भेंट हुई थी। हमेशा जिंदादिली और सरलता के लिए पहचाने जाने वाले बड़े भाई आदरणीय हरबंस अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका अचानक जाना मेरे साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जनता की व्यक्तिगत क्षति है। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img