Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउड़ गए मुख्यमंत्री, धरी रह गईं खाने की तैयारियां, बंगाली समाज में...

उड़ गए मुख्यमंत्री, धरी रह गईं खाने की तैयारियां, बंगाली समाज में गुस्सा

  • बड़ा सवाल : किसे नीचा दिखाने के लिए मुख्यमंत्री को नहीं ले जाया गया उत्तम दत्ता के घर

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बंगाली समाज को नाराज कर गए। सरकारी कार्यक्रम में उनके कार्यक्रम स्थल के सामने ही बंगालियों के वरिष्ठ नेता और पार्टी में लंबे समय से जुड़े उत्तम दत्ता के घर खाने का कार्यक्रम था। इसके लिए सरकारी व्यवस्था की गई थी।

https://fb.watch/9RJUQyljdq/

बड़ी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पंडाल भी सजाया गया था। द्वार पर मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की जानी थी। गाजे-बाजे भी बजने थे लेकिन मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए ही कार्यक्रम स्थल में आए और अपना संबोधन कर चलते बने।

अन्य नेताओं को वहां बोलने का मौका तक नहीं दिया गया। इसको लेकर बंगाली समाज में गुस्सा है। उत्तम दत्ता के घर पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा है और सभी ने नाराजगी जताई है।लोग यहां तक कह रहे हैं कि इसके पीछे राजनीतिक कारण है। उत्तम दत्ता के घर मुख्यमंत्री को ना आने देना स्थानीय नेताओं की चाल है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments