03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पढ़ने के लिए कमरे में गया एमटेक का छात्र, सुबह फंदे से लटकता मिला शव

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर निवासी एमटेक के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसके कमरे में स्‍वजन पहुंचे तो फंदे से लटका देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पंतनगर निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार पुत्र प्रमोद कुमार एमटेक के छात्र थे। बुधवार रात खाना खाकर सभी स्वजन अपने अपने कमरों में सोने चले गए थे। देर रात तक विकास पढ़ाई करता रहा। बताया जा रहा है कि इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब स्वजन उसके कमरे में गए तो वह लटका मिला।

यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img