03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार से 40 हजार कार्यकर्त्‍ता प्रधानमंत्री को सुनने जाएंगे देहरादून, चार को होगी परेड ग्राउंड में रैली

एफएनएन, हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली रैली एतिहासिक होगी। जिले की सभी 11 विधानसभाओं से और 372 शक्ति केंद्रों से 40 हजार कार्यकर्त्‍ता प्रधानमंत्री को सुनने देहरादून पहुंचेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जिले के रैली प्रभारी राजू भंडारी ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।

यही कारण है कि जब भी वह उत्तराखंड आते हैं, आम जनमानस उनको सुनने और उनकी एक झलक को आतुर रहता है। बताया कि रैली की सफलता को लेकर विधानसभा वार सभी विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। 28 नवंबर से सभी विधानसभाओं की अलग-अलग तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी ने बताया की रैली की सफलता के लिए खानपुर विधानसभा से योगेश चौधरी हरिद्वार ग्रामीण और मंगलौर विधानसभा जिलाध्यक्ष डाक्टर जयपाल चौहान, भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा के लिए खिलेंद्र चौधरी, रुड़की और पिरान कलियर विधानसभा के लिए जिला महामंत्री आदेश सैनी, लक्सर के लिए जितेंद्र चौधरी, रानीपुर और ज्वालापुर विधानसभा के लिए जिम्मेदारी विकास तिवारी को सौंपी गयी है। इन विधानसभाओं की बैठकों की तिथि और समय भी तय कर दिया गया है।

 

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img