03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान पाए गए संक्रमित, किया गया क्वारंटीन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

  • तीन जवान एमएच में भर्ती

अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है।

  • अब दून मेडिकल कॉलेज में भी हो सकेगी जीनोम सिक्वेंसिंग 

कोराना के लगातार आ रहे नए वेरिएंट को देखते हुए देहरादून में भी शासन-प्रशासन ने चिकित्सीय जांच की सुविधाओं में और विस्तार देना शुरू कर दिया है। जहां राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का टीचिंग दून अस्पताल प्रशासन मरीजों के इलाज को लेकर अलर्ट हो गया है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे थे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कॉलेज में लैब स्थापित की गई है।

सभी केंद्रों से कहा गया है कि वह जांच को सैंपल भेजें। उधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में संक्रमित मिले आठ आईएफएस अधिकारियों के सैंपल दिल्ली में लिए गए थे। इसलिए उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए वहीं से सैंपल भेजे गए हैं। जबकि अन्य संक्रमित आईएफएस और तिब्बतियों के सैंपल दून अस्पताल भेजे गए हैं।

  • शनिवार को 14 नए संक्रमित मिले, 150 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 हो गई है। शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 10,  चमोली और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं।

  • संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344183 हो गई है। इनमें से 330466 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img