03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर विवादों में आए खानपुर विधायक चैंपियन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : केंद्रीय मंत्री को लेकर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का एक आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। चर्चा है कि यह आडियो खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का है, जिसमें वह किसी से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल आडियो के विषय में किया जा रहा दावा सही है या गलत। वहीं, इसे लेकर चैंपियन पर पार्टी हाईकमान की तरफ से कोई कार्रवाई होगी या नहीं, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से नाता रहा है। किसी न किसी मामले को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी लक्सर विधायक संजय गुप्ता से बातचीत को लेकर उनका आडियो वायरल होने तो कभी तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल हो चुका है। उत्तराखंड प्रदेश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले में भाजपा हाईकमान की तरफ से विधायक चैंपियन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

दावा किया जा रहा है कि इस बार विधायक का फोन पर बातचीत करने का जो आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है, उसमें वह किसी से बातचीत करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आडियो वायरल होने के बाद अब एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़नी तय है।

इस बावत जब खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से फोन पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया गया तो उनका फोन किसी परिचित ने उठाया। बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत ठीक नहीं है। वह आराम कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि वह दो दिन के विधानसभा प्रवास पर हैं। उन्हें इस तरह के आडियो वायरल होने की कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img