Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडतहबाजारी में वृद्धि पर व्यापारी लाल, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

तहबाजारी में वृद्धि पर व्यापारी लाल, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

I

एफएनएन, रुद्रपुर : तहबाजारी में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता सुशील गाबा की मुहिम रंग लाने लगी है। मंगलवार को व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गाबा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों के एक दल ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना था कि बीते वर्ष जहां प्रत्येक दुकानदार से ₹300 प्रति माह तहबाजारी शुल्क लिया जा रहा था, वहीं नगर निगम ने इसे बढ़ाकर अब 700 रुपये कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते व्यापार पहले से ही चौपट है, ऐसे में नगर निगम के इस फैसले से मुश्किल बढ़ गई है। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि वह नगर निगम से बात करके इस मामले का हल निकालेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments