03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रम्पुरा में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रम्पुरा में एक 5 साल की मासूम से 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। वह ₹10 का लालच देकर मासूम को अपने घर में ले गया था जहाँ कमरे में इस उसने घटना को अंजाम दिया। बालिका के शोर मचाने पर परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई, तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक रिंकू पुत्र जमुना प्रसाद पड़ोस में ही रहता है। उसकी मां परचून की दुकान चलाती है।

आरोप है कि रिंकू आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देता है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जाती है, जिसके चलते उसके हौसले बुलंद है। पीड़ित मासूम का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है जबकि मां यहां किराए पर रहकर मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रही है।

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीओ अमित कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।

 

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img