03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : रामगढ़ ब्लॉक के सतखोल क्षेत्र में स्थित पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और फायरिंग के मामले को लेकर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपितों ने गुनाह स्वीकार किया है। पुलिस अब मामले के मुख्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी किताब के विरोध में 14 नवंबर को उनके कॉटेज के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया था। इस दौरान सलमान खुर्शीद के केयरटेकर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके आगजनी और फायरिंग करने के आरोप भी लगाए थे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही भवाली सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी।

गुरुवार को मुक्तेश्वर थाना अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में दबिश दे रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ रोड स्थित फिश विलेज के सामने उन्हें आरोपित दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना के बाद मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष और भवाली कोतवाल अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ चार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपित चंदन सिंह लोधियाल ने बताया कि वह रीठा के कुंदन सिंह चिलवाल के नेतृत्व में सलमान खुर्शीद की कोठी पर गए थे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आवेश में आकर उन्होंने फायरिंग कर दी थी। मामले में मुकदमा होने और वीडियो वायरल होने के बाद वह वकील के पास जा रहे थे। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नथुआखान निवासी चंदन सिंह लोधियाल पुत्र हरेंद्र सिंह, सूपी मुक्तेश्वर निवासी उमेश मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता, कृष्णा सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिह बिष्ट, राजकुमार मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

  • मुख्य आरोपित नहीं पकड़े गए तो जारी होगा वारंट

सलमान खुर्शीद की कोठी पर आगजनी को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है, मगर मामले के मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं। मामले में डीआइजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में तत्परता से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही मामले के मुख्य आरोपितो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि आरोपित पकड़ में नहीं आए तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

 

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img