03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जेपी नड्डा ने बंगाली समुदाय को दिलाया भरोसा, कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बंगाली समाज के साथ संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा हमेशा इस समुदाय के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे और भाजपा और बंगाली समुदाय का भाई भाई का नाता है। बंगाल जो आज सोचता है वह कल देश सोचता है। सुभाष चंद्र बोस, बंकिम चंद्र चटर्जी जैसे बड़े महापुरुष बंगाल की धरती से जन्मे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के अंदर चुनाव के बाद राजनीतिक विद्वेष से कार्य किया जा रहा है जो आपत्तिजनक है। अब तक इसी विदेश के चलते 200 से अधिक हत्या हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा को जीतना है और इसके बाद बंगाल में भी अगले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाकर प्रजातंत्र स्थापित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के लगातार बंगाली समाज के हित में कई फैसले लिए हैं। प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान सब हटाने का फैसला ऐतिहासिक है और इस अपमानजनक शब्द के हटने से अब बंगाली समाज को न्याय मिला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए तमाम योजनाएं प्रदेश को दे रही ।है चारधाम यात्रा जैसे बड़े प्रोजेक्टों पर करोड़ों की लागत से काम किया जा रहा है। सड़क हवाई सेवाएं समेत तमाम विकास कार्य उत्तराखंड और पूरे देश में किये जा रहे हैं। आज लोगों को ऋषिकेश एम्स की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और लोगों को यही उपचार मिल सकेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img