ईयरफोन लगाए युवक को नहीं सुनाई दी ट्रेन की सीटी, बरेली के कुदेशिया फाटक पर कटकर मौत

एफएनएन, बरेली : एक युवक को मौत खींच ले गई। दिवाली पर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना बरेली के कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। बताते हैं कि युवक के ईयरफोन लगा हुआ था, इस कारण वह ट्रेन की सीटी न सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। फोटोग्राफी का काम करने वाले बीडीए कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर निवासी संजू नाथ महंत का बेटा 21 वर्षीय आकर्षित नाथ घर से सामान लेने के लिए कोहाड़ापीर जा रहा था। कुदेशिया रेलवे फाटक पर ईयरफोन लगा होने के कारण वह ट्रेन की आवाज न सुन सका और चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की खबर जब परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। दीपावली की तैयारी में जुटे परिवार वाले बेसुध अवस्था में मौके पर पहुंचे। इकलौता बेटा होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img