Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशफर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, एक दर्जन युवतियां गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, एक दर्जन युवतियां गिरफ्तार

एफएनएन, बरेली : शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। सेंटर पर करीब एक दर्जन युवतियां और उनके पास से कई लैपटॉप व अन्य सामग्र्री बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा मोड़ पर फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर पुलिस टीम गठित करके छापा मारा गया तो सेंटर पर एक दर्जन युवतियां मिलीं। इन सभी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है। अभी तक युवतियों ने बताया कि वह लोगों को नौकरी लगने का झांसा देकर ठगी करती थीं। नौकरी डॉट कॉम का सहारा लेकर देश भर के बेरोजगारों को निशाना बनाते थे। 12 युवतियों के पास से दो दर्जन मोबाइल, दो दर्जन से अधिक सिम कार्ड और दो लैपटॉप बरामद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments