03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती, किसी भी चौराहे पर करके दिखाए अपनी सरकार में किए कामों की चर्चा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसको लेकर किसी भी चौराहे पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस को समझ गई है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है। इतना ही नहीं उन्होंने शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया।

देवभूमि उत्तराखंड से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2022 को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ लाना है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस नए कपड़े सिलाकर आती है। आपदा के समय पार्टी के नेता कहां थे। शाह ने हरीश रावत पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता आपको समझ गई है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागा कि आखिर किसके कार्यकाल में नकली शराब बनी थी।

भाजपा ही कर सकती है उत्तराखंड का भला

अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड का भला भाजपा ही कर सकती है। यह भाजपा का नैतिक दायित्व भी है। विभिन्न परियोजनाओं में 85 हजार करोड़ देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यह तो हमारा हिसाब है। कांग्रेस हिसाब दे कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया।

एक बार फिर दें पांच साल का मौका

अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता से पांच साल का समय और मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है। वन रैंक, वन पेंशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। गड्ढा बहुत बड़ा है, जो सिर्फ पांच साल में नहीं भरेगा। एक बार पांच साल का मौका और दें। भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास कीजिए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img