03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड चुनाव : बीजेपी में अस्थिरता की स्थिति, कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल- हरीश रावत

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल बदल को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी में अस्थिरता की स्थिति है। जो लोग कांग्रेस छोड़ चुके थे वे वापस आना चाहते हैं और साथ ही बीजेपी के भी कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हम कांग्रेस में इतने लोग नहीं ले सकते, लेकिन जो योग्य हैं, हम उन्हें ले लेंगे।

24 घंटे में हरीश रावत ने फिर की हरक से फोन पर बात

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से बातचीत की। मौका था पिटकुल में धरना दे रहे युवाओं से मिलने का। पूर्व सीएम हरीश रावत पिटकुल में धरना दे रहे युवाओं से मिलने पहुंचे। करीब 120 युवा चयनित होने के बाद भी नियुक्ति न देने के विरोध में धरना दे रहे हैं। उनका कहना था कि लगातार मांग करने के बाद भी कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीधे ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि इतने युवा चयनित होने के बाद भी नियुक्ति के लिए तरस रहे हैं। इस पर मंत्री हरक ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऊर्जा मंत्री से कहा कि वह इन युवाओं के साथ बैठकर बातचीत करें और इनकी समस्या का समाधान निकालें।

 

Hot this week

Harish Rawat और यशपाल आर्य के बीच माला विवाद पर लगा विराम, साथ में हंसते नजर आए दोनों नेता

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा ईको पिकअप वाहन, 2 की मौत, 4 घायल, एक लापता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img