03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं का बोझ कम करेगी घसियारी कल्याण योजना, इस माह आखिर में अमित शाह करेंगे लान्च

एफएनएन, देहरादून : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस माह के आखिर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही वह राज्य की 670 पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण, विभागीय पत्रिका सहकार से समृद्धि का लोकार्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित करेंगे। शाह का 29 व 30 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा संभावित है।

सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने इस सिलसिले में रविवार को देहरादून जिला मुख्यालय के सभागार में जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में विमर्श किया। उन्होंने गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के सिर का बोझ कम करने के मद्देनजर वरदान साबित होगी।

सहकारिता मंत्री डा रावत ने कहा कि प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व चम्पावत में मुख्यमंत्री घसियारी योजना शुरू की जाएगी। योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि योजना के लागू होने से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय व श्रम की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग को साइलेज के बैग तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जो रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हरा चारा, मक्का दाना व सूखे भूसे से तैयार यह साइलेज पौष्टिक एवं स्वाथ्यवद्र्धक होगा।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का फाइनल कार्यक्रम मिलते ही घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में देहरादून के जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार, डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, निबंधक सहकारिता आनंद स्वरूप, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, उप निबंधक एमपी त्रिपाठी, सहायक निबंधक राजेश चौहान आदि मौजूद थे।

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img