03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

31 अक्टूबर तक हेली की बुकिंग फुल, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, आंकड़ा डेढ़ लाख पार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा को लेकर देश-दुनिया में श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि 31 अक्टूबर तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं, बाबा केदार के दर्शन करने वालों का आंकड़ा भी 1.60 लाख से अधिक पहुंच गया है। इनमें हेली सेवा से पहुंचने वालों की संख्या 17441 है।

कोरोना संक्रमण के चलते चारधाम यात्रा इस बार 18 सितंबर को शुरू हो पाई। बावजूद इसके केदारनाथ दर्शनों को रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने बीते 17 अक्टूबर को यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी थी। लेकिन, तीन दिन बाद यात्रा के दोबारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। जैसे-जैसे कपाटबंदी की तिथि नजदीक आ रही है, हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।

वर्तमान में धाम के लिए छह हेली कंपनियां अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इससे प्रतिदिन औसतन दो हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैंं। यही नहीं, 31 अक्टूबर तक के लिए सभी हेली कंपनियों के टिकट बुक हो चुके हैं। धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुनील नौटियाल ने बताया कि कपाटबंदी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचेंगे, ऐसी उम्मीद है। उधर, बदरीनाथ धाम में रोजाना पांच हजार के आसपास श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जबकि, गंगोत्री व यमुनोत्री दर्शनों को पहुंचने वालों की संख्या बदरीनाथ से काफी कम है।

संस्कृति को जीवंत करती है रामलीला: मनीष खंडूड़ी

चमोली जिले के नंदप्रयाग की रामलीला को देखने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि रामलीला न केवल संस्कृति को जीवंत करती है बल्कि इससे गांवों का मेल मिलाप भी होता है। रामलीला में बालिकाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, शेखर पल्लव, गजेंद्र सिंह रावत, कुलदीप रौतेला, शैलेंद्र बिष्ट, सौरभ वैष्णव, समीर बहुगुणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img