03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पीड़ितों से मिलने चंपावत पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को आपदा प्रभावित चंपावत का भ्रमण किया। उन्होंने चंपावत के तेलवाड़ा जाकर भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले परिवारों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है और इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जिले में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुवावजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए और कार्यों में तेजी लाए जाए। साथ ही आपदा राहत कोष से लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित इलाकों में राशन समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। कहा कि आपदा से निपटने के लिए उपकरणों की आवश्यकता है तो क्रय कर लिए जाएं। निर्देश दिए की जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन करें।

सीएम ने कहा कि आपदा के दौरान कई तरह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसलिए इसमें जरा भी लापरवाही ना बरती जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू सर्वेक्षण करवाएं। जिसमे एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाए। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि जिले में आपदा राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सीएम की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन भी जल्द से जल्द किया जाएगा।

  • आपदा में मृतकों की संख्या पहुंची 77

प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई आपदा में मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गढ़वाल में लापता दो ट्रैकरों के शव मिल गए थे। गुरुवार को पांच शव मिले थे। सभी सातों शव शुक्रवार को निकाले गए। वहीं, बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में भी पांच लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img