03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 11 सदस्यीय दल में पांच पर्यटकों की मौत

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 11 सदस्यीय दल में पांच पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि अन्य पर्यटकों को हेली से रेस्क्यू किया जा रहा है। मरने वालों में दिल्ली की एक महिला पर्यटक भी शामिल है। हेली से एक पर्यटक को हर्षिल पहुंचाया गया है। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि पांच पर्यटकों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम हेली से रेस्क्यू कर रही है। करीब साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर यह पर्यटक खोज बचाव दल को मिले हैं। एक पर्यटक को हर्षिल लाया गया। वहां पर्यटक को उपचार दिया जा रहा है।

  • हर्षिल से निकला था छितकुल की ट्रैकिंग पर

बता दें कि पर्यटकों का 11 सदस्यीय दल हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग के लिए गया था। पर्यटक दल को मंगलवार को छितकुल पहुंचना था, लेकिन यह दल लापता हो गया था। लापता दल की खोजबीन के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने हेलीकाप्टर से सर्च अभियान चलाया।

  • हर्षिल से छितकुल की पैदल दूरी है 80 किलोमीटर

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल से छितकुल की पैदल दूरी करीब 80 किलोमीटर है। यह ट्रैक क्यारकोटी बुग्याल होते हुए 5500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लम्खागा पास से होकर छितकुल हिमाचल प्रदेश पहुंचता है।

  • एसडीआरएफ ने हेलीकाप्टर से चलाया सर्च अभियान

हर्षिल से छितकुल ट्रैकिंग पर गए 11 सदस्‍यीय दल में आठ ट्रैकर और तीन रसोइये शामिल थे। वहीं उनके साथ छह पोर्टर दो रोज पहले छितकुल पहुंच गए थे। बुधवार को ही लापता दल की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ ने हेलीकाप्टर से सर्च अभियान शुरू किया था। लापता सदस्यों में दिल्‍ली की एक महिला भी है।

  • नेलांग लाए गए तीन पोर्टर के शव

उत्तरकाशी में चीन सीमा पर आइटीबीपी के गश्ती दल से बिछुड़े तीन पोर्टरों के शव आइटीबीपी ने गत बुधवार को बरामद कर दिए थे। तीनों के शव बुधवार की देर शाम को नेलांग लाए गए। लेकिन भैरव घाटी और नेलांग के बीच मार्ग बंद होने के कारण शवों को हेली के जरिये उत्तरकाशी मातली लाया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीयजनों ने आइटीबीपी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img