युवक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते संजय नगर खेड़ा निवासी युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में स्‍वजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदखुशी करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संजय नगर खेड़ा निवासी 35 वर्षीय देवराज पुत्र नीम रतन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब पत्नी की आंख खुली तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर जब नहीं खुला तो उसे किसी अनहोनी की शंका हुई। अस पास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर का हाल देख कर लोगों के होश उड़ गया।

देवराज पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर उप निरीक्षक कौशल भाकुनी ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक को दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर देवराज परेशान चल रहा था। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img