03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा ने रम्पुरा वालों को ठगने का काम किया : सीपी शर्मा

  • वीरेंद्र कोली असंगठित कामगार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नियुक्त

एफएनएन, रुद्रपुर : असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भाजपा के गढ़ रम्पुरा क्षेत्र में सेध लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने रम्पुरा क्षेत्र के वीरेंद्र कोली को असंगठित कामगार कांग्रेस का रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज देर शाम असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा रम्पुरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका रम्पुरा क्षेत्र से वर्षों पुराना लगाव है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के कारण वह आज बहुत दिनों बाद रम्पुरा की आम जनता से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस हमेशा गरीबों और मजदूरों के अधिकारों के प्रति संघर्ष शील रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से संबंध रखते हैं जिस परिवार ने मजदूरों और गरीब वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा लड़ते चले आए हैं, इसलिए उन्होंने हमेशा मजदूरों की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित किया है। कहा कि मैं भी अपने पूर्वजों की तरह मजदूर एवं गरीब वर्ग के लोगों की हक के लिए संघर्ष करता रहूंगा। सीपी शर्मा ने कहा कि मैं असंगठित कामगार कांग्रेस का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे मजदूरों का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मजदूर वर्ग के लोगों की हकों की लड़ाई लड़ने का मौका दिया है और अपने पूर्वजों की तरह उन्हें भी मजदूरों असहाय वर्ग के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला मिला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा रम्पुरा वासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों और दलितों और मजदूरों के हितों को लेकर संघर्षशील रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब विकास विरोधी भाजपा सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस ने आपके बीच रहने वाले भाई वीरेंद्र कोली को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा है कि मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूरों के मसीहा अरविंद सिंह एवं उत्तराखंड प्रभारी सुखजिंदर सिंह का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे कहने पर मनोनयन पत्र जारी किया।

वहीं नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र कोली ने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस को मजबूत बनाना उनकी प्रथम प्रथामिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की महानगर कार्यकरिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। कोली ने कहा जन विरोधी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। इस दौरान सीपी शर्मा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा सीपी शर्मा ने नव नियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र कोली को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान उत्तराखंड चेयरपर्सन ट्रेनिंग दीप्ति गर्ग, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रामचंद्र कोली, भुवनेश्वर कुमार, सियाराम कोली सहित दर्जनों लोगों मौजूद थे। इसके बाद सीपी शर्मा ने रम्पुरा वासियों से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्यो को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img