03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोनू सूद के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, खंगाले जा रहे कमाई और खर्च से जुड़े कागजात

एफएनएन, दिल्ली : बुधवार को सोनू सूद से जुड़े 6 परिसरों में सर्वे करने के बाद आयकर विभाग की टीम आज सुबह दोबारा एक्टर के घर पहुंची है। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है।

  • सोनू सूद से जुड़ी संस्थाओं की जांच

जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।

  • नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया

सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री इस सर्वे से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था

 

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img