03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के युवक-युवती के शव नानकसागर डैम में मिले

  • प्रेमी युगल होने का अनुमान, बरेली के थाने में दर्ज है दोनों की गुमशुदगी

एफएनएन, नानकमत्ता: नानकसागर डैम में एक युवक-युवती के शव मिले हैं। इन दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए पाए गए हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी हैं। युवती विवाहित बतायी जा रही है जबकि युवक अविवाहित था। दोनों तीन अगस्त से लापता चल रहे थे। उनकी गुमशुदी भी बरेली थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नानकसागर बैराज में दोनों की लाशें तैरती देखी गईं। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। युवक का बायां हाथ तथा युवती का दाहिना हाथ चुन्नी से बंधा था।

पुलिस ने तलाशी में शवों से एक मोबाइल, आधारकार्ड व 810 रूपये की नगदी तथा दो जोड़ी चप्पल बरामद की हैं। मृतक किशन लाल कश्यप की उम्र 25 वर्ष के आसपास है और वह गंगापुर कॉलोनी, बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जबकि युवती राजकुमारी है और उसकी उम्र 21 साल के आसपास है। वह रामगंगा कालोनी थाना बारादरी जिला बरेली की रहने वाली थी। यह भी पता चला है कि युवती की बरेली जिले में ही कुछ दिन पूर्व शादी हो चुकी थी।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img