03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत, चालक कार छोड़कर फरार

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरी में कार की बाइक से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी।  कार दोनों को दूर तक घसीटते हुए ले गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।  गुरमीत सिंह आयु 58 वर्ष पुत्र गुरवचन सिंह निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी बलविंदर कौर आयु 55 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रुद्रपुर से दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे। जब वह पुलभट्टा थाने के बरी गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पहुचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार नम्बर यूके 06 क्यू 3788 ने बाइक को टक्कर मार दी। कार दूर तक दोनों को घसीटती चली गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार गया। कार पर सरपंच लिखा है कार आस पास के किसी गाँव के प्रधान की बताई जा रही है। दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुच गए। उन्होंने घायल बलविंदर कौर को आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक का पता लगाने में जुट गई है।

 

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img