03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव धामी कैबिनेट में पास होना ऐतिहासिक और क्रांतिकारी : ललित

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं आवास विकास के पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने हरित क्रांति की जननी पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में पास होने को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है, इसके साथ ही राजकीय विद्यालयों में दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट दिये जाने के फैसलों की भी सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया हैं। मीडिया को जारी बयान में ललित मिगलानी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति की जननी रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उपेक्षा के चलते यह अपनी पहचान खोता जा रहा था। इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग कई वर्षों से हो रही थी, लेकिन कुछ लोगों की संकीर्ण मानसिकता के कारण इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने में बाधायें सामने आ रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए पंतनगर विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में पास कराया है। कैबिनेट में इस प्रस्ताव के पारित होने मे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला का भी अहम योगदान रहा है। कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास होने के साथ ही अब पंतनगर विश्वविद्यालय के केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मिगलानी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने पंतनगर विश्व विद्यालय विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा। इसका लाभ न सिर्फ यहां के युवाओं को मिलेगा बल्कि शोध कार्य व रोजगार दोनों में वृद्धि होगी। छात्रों का कृषि विज्ञान की शिक्षा की ओर रूझान बढ़ेगा और इससे खेती किसानी मजबूत होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। मिगलानी ने कहा पंतनगर विवि देश की अमूल्य धरोहर है। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, किसानों सहित देश एवं समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से न केवल विवि में देश दुनिया के मेधावी छात्र पढ़ने व शोध करने आएंगे, बल्कि जिससे शोधों की गुणवत्ता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और इसका लाभ राज्य के किसान के साथ देश के अन्य राज्यों को भी मिलेगा। कृषि से जुड़े विभिन्न प्रकार की तकनीकों को विकास होने से नई तकनीकों की खोज होगी। तराई के साथ प्रदेश के दूरस्थ जिलों की जरुरतों के हिसाब से उन्नतशील प्रजातियों के साथ टेक्नोलाजी विकसित हो सकेगी।
जिला मीडिया प्रभारी मिगलानी ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिये जाने के फैसले को भी धामी सरकार का बड़ा फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर डिजिटल दौर है। कोविड काल के बाद आॅनलाइन शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। अब घर बैठी ही छात्रों को अपनी शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। आज इंटरनेट के दौर में पढ़ाई का तरीका भी बदल रहा है ऐसे में सरकारी स्कूलों को भी अब निजी स्कूलों की तरह हाईटैक बनाने की जरूरत महसूस हो गयी है। इस दिशा में पिछले दिनों सरकार ने अटल आदर्श स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की शुरूआत की थी अब दसवीं और बारहवीं के बच्चों को निःशुल्क टैबलेट देकर सरकार ने छात्रा-छात्राओं को सौगात दी है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img