03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बस टर्मिनल की आड़ में गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की साजिश

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : बस टर्मिनल की आड़ में अतिक्रमण की परिधि से बाहर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। नगर निगम की ओर से जब ऐसे 70 व्यवसायियों को नोटिस मिले और 3 दिन के भीतर दुकाने खाली करने को कहा गया तो हड़कंप मच गया। दुकानदार विरोध स्वरूप रोडवेज के पास तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए और जबरदस्त नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदारों के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पहुंचे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दुकानदार को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता का भरोसा भी दिलाया। शिव अरोरा के आश्वासन पर दुकानदारों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

एक सवाल के जवाब में शिव अरोरा ने कहा कि बरसों से उक्त व्यवसाई इन दुकानों में अपना कारोबार करते आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें उजाड़ा जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां दुकानें हैं, वह हिस्सा रोडवेज की बाउंड्री के बाहर का है, ऐसे में दुकानों को उजड़ने नहीं लिया जाएगा। दुकानदारों का कहना था कि अगर वह अतिक्रमण की परिधि में थे तो किस आधार पर उन्हें बिजली के कनेक्शन और बैंकों से ऋण दिया गया।

उन्होंने कहा कि जानबूझकर छोटे व्यवसायियों को भुखमरी की कगार पर लाने की कोशिश चल रही है। इसी के तहत रोजगार छीनने के उद्देश्य से उन्हें नोटिस दिए गए हैं । उन्होंने उत्पीड़न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मिगलानी, पार्षद बबलू सागर, पूर्व सभासद फुदीना साहनी, रमेश कालरा, सुरेंद्र छाबड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img