Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबेटे की मौत को पिता नहीं कर पाया बर्दाश्त, अंतिम संस्कार से...

बेटे की मौत को पिता नहीं कर पाया बर्दाश्त, अंतिम संस्कार से घर लौटकर फांसी लगाकर दी जान

एफएनएन, हरिद्वार : बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। सुबह बेटे की मौत हुई और अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटकर पिता ने भी फांसी लगा ली। एक ही परिवार में एक दिन में दो मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। साथ ही मोहल्ले में भी लोग सकते में हैं। घटना हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में काशीपुरा बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक काशीपुरा निवासी का रंजीत बेटा 14 वर्षीय बेटा पैरालाइसिस की बीमारी झेल रहा था और वह रंजीत का इकलौता बेटा था। रंजीत रानीपुर मोड़ के पास एक दुकान पर काम करता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद रंजीत ने उसके अंतिम संस्कार से आकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत के बाद पिता के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टया बेटे की मौत के सदमे में रंजीत ने खुदकुशी की है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments