03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सुंदरपुर में 25 निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सुंदरपुर में 25 निर्धन जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री धामी की विकास परक सोच का लाभ आज उत्तराखण्ड की जनता को लगातार मिल रहा है। सीएम युवाओं और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहे है। हजारों युवाओं को नौकरी देने के लिए भर्तियां निकाली गयी हैं। इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार विशेष पैकेज दे रही है। श्री ठुकराल ने कहा कि गरीब जरूरतमंदों की आय के साधन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। निश्चित ही आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड एक माॅडल राज्य के रूप में विकसित होगा। श्री ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने पार्वती विश्वास, पंचानन मण्डल, देवाशीष राय, रंजन सरदार, रमाकांत ढाली, महादेव सरदार, सुनील ढाली, निरंजन मण्डल, शिवपद विश्वास, विष्णुपद मण्डल, जगदीश मण्डल, श्रीदास सरकार, टिकेन सरदार, आनन्द साना, रामकरन, कमला बाला, तेजवती, नरेश, जमुना, गौतम वर, रूईदास विश्वास, बलजोर, निर्मल सिंह,निर्मल बढ़ाई आदि को 5100-5100 की धनराशि के चेक वितरित किये। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह सैनी, ग्राम प्रधान गुरनाम सिंह कालड़ा, सुबल मण्डल, सुभाष मण्डल, सुब्रत बाछाड़, महेन्द्र सैनी, सुरंजन सरकार, दीपक, समर सरकार, तापस मण्डल, पंकज मण्डल, गोविंद तरफदार, नारायण मण्डल, रमेश मण्डल, अमृत विश्वास, शेखर मण्डल, गुरूपद सरदार, कौशल मण्डल, निरंजन मण्डल, गुरनाम सिंह, सुब्रत विश्वास, रामा ढाली, अमित राय, आशीष मण्डल, नारायण, देवाशीष राय, सुभाष, गोपाल मण्डल आदि मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img