03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, तीन महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी। जहां पर दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। अभियुक्त इस्तियाक ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने में महिला का साथ देता था।

 

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img