03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में दस लाख लूटने वालों की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में कलेक्शन कर्मचारी से हुई लूट के पर्दाफाश में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। ऐसे में पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना से परदा उठा सकती है।  12 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने कैश मैनेजमेंट सिस्टम कर्मचारी आदित्य कुमार से 10.80 लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया। साथ ही आदित्य से जिस तरह से लूट हुई थी, उसी तर्ज पर अपराध करने वाले उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा पंजाब के पुराने 50 से अधिक बदमाशों से भी पूछताछ की थी।

इस बीच पुलिस को लूट से जुड़े कुछ सुराग भी मिले। जिसके बाद पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली है। अब पुलिस उन तक पहुंचकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं, उस पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही बदमाशों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लूट की घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मदरसों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह...

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

Topics

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मदरसों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img