03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज पहुंचेंगे देहरादून, निकाली जाएगी जन आशीर्वाद यात्रा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने के बाद पहली बार सोमवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए भाजपा की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार दोपहर बाद यह यात्रा डाट काली मंदिर से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम करीब 6:30 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेगी। इस आशीर्वाद यात्रा के दौरान महानगर, मंडल तथा वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहेंगे।

भाजपा की देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उत्तराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारंभ होगा। उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी चलेगी। इसके तहत पार्टी ने 48 स्थानों पर कार्यक्रम रखे हैं। यात्रा को पूर्ण सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला को संयोजक बनाया है। बलजीत सोनी, कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट यात्रा के सह संयोजक हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में अजय भट्ट के साथ मौजूद रहेंगे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय में यात्रा में शरीक होंगे। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सरकार में मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

  • 17 को हरिद्वार के लिए प्रस्थान

17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा देहरादून से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार जिले में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहेंगे। 17 अगस्त को यात्रा हरिद्वार से जसपुर  होते हुए रात्रि विश्राम काशीपुर में होगा। 18 अगस्त को  गदरपुर, रुद्रपुर हल्द्वानी मे जान आशीर्वाद यात्रा का आयोजन होगा।

 

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img