03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने खून से लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

  • खून से लिखे पत्र में देव स्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों का देव स्थानम के विरोध में चल रहा आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर बोर्ड को भंग करने की मांग की। इसके अलावा पुरोहितों ने धाम में सरकार और देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। देव स्थानम बोर्ड का गठन हुये दो साल का समय हो चुका है। जब से बोर्ड का गठन हुआ है तब से उत्तराखण्ड के चारो धामों के तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। केदारनाथ धाम में विगत दो माह पूर्व बोर्ड के विरोध में सात दिनों तक शीर्षासन आंदोलन करने वाले अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बुधवार को अपने खून से लिखा पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा है। खून से खिले हुये पत्र में उन्होंने कहा कि कि देव स्थानम बोर्ड का गठन करके सनातम धर्म की पौराणिक परम्पराओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। विगत दो वर्षों से उत्तराखण्ड के चारो धामें के तीर्थ पुरोहितों का बोर्ड के खिलाफ आंदोलन जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री को अपने स्तर से बोर्ड को शीघ्र भंग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन तीर्थ पुरोहितों की उम्मीदें धरी की धरी रह गई हैं। सरकार और बोर्ड के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुये तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि अब बोर्ड को भंग करने के लिये आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। यदि बोर्ड को भंग नहीं किया जाता है तो पुरोहित अब आमरण अनशन करेंगे। बोर्ड का गठन होने से पुरोहितों के हक-हकूक प्रभावित हुये हैं।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img