03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बारिश के साथ दुश्वारियों का दौर जारी, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में बारिश के साथ दुश्वारियों का दौर जारी है। खासकर पहाड़ों में भूस्खलन के कारण जगह-जगह मार्ग बाधित होने से जन-जीवन प्रभावित है। बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में भारी भूस्खलन के चलते 36 घंटे से आवाजाही ठप है। गौरीकुंड मार्ग और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। उधर, कुमाऊं के बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया और एक मवेशी की मौत हो गई। प्रदेश में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही कई प्रमुख मार्ग बाधित हैं। गौरीकुंड मार्ग बीते रोज भूस्खलन के कारण 16 घंटे बंद रहा।

इसके अलावा जोशीमठ-मलारी हाईवे पर दिनभर बोल्डर गिरते रहे। प्रदेशभर में दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में सड़क धंसने की भी सूचना है। कुमाऊं में बारिश का क्रम बुधवार को भी बरकरार रहा। बागेश्वर जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। यहां नौ मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील को जोड़ने वाली सड़क वनिक के पास बोल्डर आने से फिर बंद हो गई। धारचूला तहसील के अंतर्गत चीन सीमा को जोड़ने वाली दोनों सड़कें अब भी बंद हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img