03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्र से मिले मदद, तो हो सकती है देहरादून से टिहरी झील की दूरी मात्र 35 किलोमीटर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केंद्र सरकार से यदि उत्तराखंड को मदद मिल जाए तो देहरादून से टिहरी झील तक पहुंचने की दूरी मात्र 35 किलोमीटर हो सकती है। इसका खुलासा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। साथ ही उन्होंने इस संबंधी प्रस्ताव के लिए केंद्र से मदद मांगी। अभी देहरादून से टिहरी जाने के दो रास्ते हैं। एक रास्ता ऋषिकेश की ओर से है और दूसरा रास्ता मसूरी चंबा होते हुए है। मसूरी चंबा होते हुए मोटर मार्ग से कुल 105 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यदि नई योजना पर काम हो जाए तो ये उत्तराखंड के लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक सौगात मिलेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे पर हैं। वह केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं। उन्हें योजनाएं बता रहे हैं। साथ ही योजनाओं की स्वीकृति और आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से हुई उनकी मुलाकात के दौरान टिहरी झील तक पहुंचने के लिए नई योजना पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल के निर्माण की स्वीकृति का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से विश्वस्तरीय टिहरी झील जाने के लिए मसूरी-चम्बा कोटी कालोनी मोटर मार्ग से कुल 105 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसमें सम्पूर्ण मार्ग पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण लगभग 3:30 घंटे का समय लगता है। उक्त टनल देहरादून के राजपुर के निकट से प्रस्तावित है, जो कि टिहरी झील के निकट कोटी कालोनी में समाप्त होगी। टनल की कुल लंबाई लगभग 35 किमी० आयेगी। टनल के निर्माण की अनुमानित लागत 8750 करोड़ रूपए आयेगी। ऐसे मे टिहरी तक जाने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img