03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीमा पॉलिसी के नाम पर 3.50 करोड़ की ठगी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : हल्द्वानी के रहने वाले एक व्यक्ति से बीमा पॉलिसी के नाम पर 3.50 करोड़ की ठगी के मामले में एसटीएफ-साइबर क्राइम की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली है। टीम ने दिल्ली की एनसीआर से ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल व डिवेट कार्ड भी बरामद किया है। हल्द्वानी के रहने वाले चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा एसटीएफ एसएसपी देहरादून से शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रि लायंस लाइफ इंश्योरेन्स बीमा पॉलिसी पूर्ण होने पर पोलिसी पूर्ण होने पर रिलायंस प्रतिनिधी बनकर कॉल कर बोनस की धनराशि का प्रलोभन देकर उसके कई खातों में 3.50करोड़ की धनराशि जमा कराकर ठगी की थी। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद एसएसपी एसटीएफ द्वारा मामले की तफ्तीश कुमाऊं के अस्थाई साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी द्वारा मामले की जांच करते हुए एसटीएफ की तकनीकी टीम के साथ ठगी मामले में जुट गए। कई दस्तावेजों एवं मोबाइल लोकेशन को खंगालने के बाद एसटी एफ एवं साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने ललित गिरि निवासी बुलंदशहर यूपी को दिल्ली एनसीआर के वसुधरा गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ललित गिरि ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड है। यहां तक की आरोपी ने बताया कि देवेंद्र त्यागी उर्फ आदित्य त्यागी उर्फ विशाल त्यागी एवं सोनू गिरि निवासी इंद्रिरापुरम गाजियाबाद के साथ मिलकर पॉलिसी ठगी का धंधा संचालित करते है। जिसके बाद एसटीएफ एवं साइबर क्राइम की संयुक्त टीम को अहम सुराग मिलने के बाद आरोपियों की तालाश में जुट गई है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img