03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरीश रावत पर कसा तंज, दाज्यू, आपका 2022 नहीं 2017 का चुनाव ही था आखिरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के उस वक्तव्य पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तंज कसा, जिसमें रावत ने कहा कि 2022 उनका आखिरी चुनाव होगा। मंत्री आर्य ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में हरदा को संबोधित करते हुए लिखा, ‘दाज्यू अब उम्र भी बहुत हो गई है। ऊपर वाले ने आपको कई पद भी दे दिए, अब लालसा समाप्त कर आराम करें।…आपका 2022 का नहीं बल्कि 2017 का चुनाव ही आखिरी चुनाव था। तब जनता ने आपको सेवानिवृत्त कर दिया था।’

कैबिनेट मंत्री आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) के मामले में भी हरदा को घेरा। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में टीएचआर की टेस्टिंग के बाद ही वितरण अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद हरदा इस मामले में बिना सोचे-समझे बोल गए। आर्य ने लिखा, ‘आपको तो अच्छी गुणवत्ता का टीएचआर महिलाओं व बच्चों को दिए जाने पर भी तकलीफ है। सबसे बड़ी बात ये कि इससे स्वयं सहायता समूहों की मातृशक्ति का काम छीना नहीं जा रहा, बल्कि यह कार्य ज्यादा से ज्यादा समूहों को देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि टेंडर सुनते ही हरदा बोल जाते हैं। इसमें दोष हरदा का नहीं, बल्कि उनके पूर्व के क्रियाकलापों का है। उन्होंने लिखा है, ‘दाज्यू शायद आप भूल गए, आपके टेंडर प्रेम से ही आपका नाम भी बदलकर ‘डेनिस’ वाले हरदा हो गया था।…आपको महिलाओं व बच्चों की चिंता कभी नहीं रही। आपने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में राज्य के हर शहर, गांव, गली-चौराहों पर शराब के ठेके व बार खुलवाए और प्रदेश का भविष्य बर्बाद करने का काम किया।’ भू-कानून के मसले पर हरदा को घेरते हुए मंत्री ने लिखा कि शायद वह यह भूल गए कि उनके कार्यकाल में ही प्रदेश की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव भू-माफिया को दे दी गई थी।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img