Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगौनिया से मारपीट मामले में सात पर रिपोर्ट

गौनिया से मारपीट मामले में सात पर रिपोर्ट

एफएनएन, हल्द्वानी : समाजसेवी हेमंत गौनिया से मारपीट के मामले में ज्योलीकोट पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। समाजसेवी हेमन्त गौनिया तिकोनिया, हल्द्वानी के रहने वाले हैं। भूजियाघाट के समीप कार सवार एक युवक से विवाद हो जाने के बाद इस युवक ने अपने साथियों के साथ हेमंत से मारपीट की थी। उनके सिर में चोट आई थी। मंगलवार को हेमंत की तहरीर पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस के अनुसार ईऑन कार यूके18बी- 4401 में सवार सात अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट करने वालो की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments