03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई में अमिताभ के घर समेत चार जगह रखे हैं बम, अज्ञात शख्स के कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव

Spread the love

एफएनएन, मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार रात एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। वहीं अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं इस घटना पर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों तो तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि इससे पहले भी मंगलवार देर रात मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में बम से उड़ाने की फर्जी कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो फर्जी कॉल बताया। इस मामले में भी एफआईआर  दर्ज की गई है और जांच जारी है।

 

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img