Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडढाकी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो महिलाओं समेत छह को मारी...

ढाकी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो महिलाओं समेत छह को मारी टक्कर, तीन की मौत

एफएनएन, देहरादून : दून के थाना सहसपुर अंतर्गत ढाकी में बुधवार को स्कार्पियो ने दो महिलाओं समेत छह को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर घायल दो महिलाओं समेत तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों में दो महिला समेत चार व्यक्तियों को सीएचसी सहसपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें एक गंभीर घायल का उपचार दून के महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने स्कार्पियो चालक का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन को खुशहालपुर में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे सहसपुर की ओर से एक सफेद रंग की स्कार्पियो हरबर्टपुर जा रही थी। जैसे ही स्कार्पियो ढाकी गांव में पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे से जा रही दो महिलाओं समेत छह को अलग-अलग स्थान पर टक्कर मार दी। तेज गति के वाहन की टक्कर से दो लोग सड़क के किनारे जा गिरे, जिन्हें हल्की चोट आयी। वहीं इंजेक्शन लगवाने अस्पताल जा रही खुशबू पत्नी दीपक निवासी ढाकी की गोद से तीन साल का बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा, जबकि खुशबू गंभीर घायल हो गई।

स्कार्पियो की टक्कर से युवक नौशाद पुत्र आशिक निवासी ग्राम छरबा सहसपुर, इस्नायल पुत्र लियाकत, खुशबू पत्नी दीपक निवासी किरायेदार संजय ग्राम ढाकी, वरीशा पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इस बीच उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर भागे वाहन का नंबर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर भिजवाया। जहां से चार गंभीर घायलों की हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर किया गया।

इनमें गंभीर घायल वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक व इसराइल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल नौशाद का उपचार जारी है। पुलिस ने स्कार्पियो और उसके चालक की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग शुरू कर दी, जिसके चलते चालक खुशहालपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत के अनुसार वाहन चालक का सुराग लगाने को सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments