03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का जन्मदिन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रुद्रपुर विधानसभा में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम से लेकर केक काटकर भव्य तरह से मनाया गया। शिव अरोरा ने जन्मदिन की शुरुआत सुबह सर्वप्रथम गुरुद्वारा गोल मार्किट व पांच मन्दिर से की, जहां जाकर उन्होंने रुद्रपुर की जनता की खुशहाली, उन्नति व प्रगति की कामना की। प्रबन्धक कमेटी द्वारा सरोपा भेट कर उनका स्वागत किया गया। वही शिव अरोरा के ग्रामीण मण्डल पहुँचने पर बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर ग्राम खानपुर मुड़िया में जोरदार स्वागत किया व जाफरपुर क्षेत्र में केक काटकर स्वागत किया गया। वहीं रुद्रपुर शहर में में सामाजिक संस्थाओं से लेकर व्यापारी वर्ग में शिव अरोरा के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर लघु व्यापार मंडल द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भगवान की आराधना करते हुए जन्मदिन को भव्य बनाया। विध्वनी मार्किट व गल्ला मंडी व्यपारियों से लेकर सिटी क्लब के समीप भी विशाल संख्या में व्यापारी वर्ग द्वारा स्वागत कार्यक्रम को विशाल रूप देकर जन्मदिन को भव्य रूप दिया।

वही बस्तियो में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रम्पुरा में अनुसूचित मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया एवं ट्रांजिट केम्प में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ शिव अरोरा का भावपूर्ण स्वागत कर जन्मदिन मनाया । व्यस्त दिनचर्या के चलते जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने रात्रि को अपने जन्मदिन पर गांधी कालोनी दक्षिरेश्वर हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा के कार्यक्रम में पहुँचकर बाबा के गुणगान कर अपने लगातार रुद्रपुर क्षेत्र में लगे हुए स्वागत कार्यक्रमों का समापन प्रभु की आराधना से किया। निश्चित रूप से शिव अरोरा ने जन्मदिन के अवसर को इतना भव्य दिव्य स्वरूप देने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व व्यापारी वर्ग व समाज के प्रतिष्ठित लोगो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्नेह प्यार मेरे लिये ऋण है। रूद्रपुर की जनता व समाज के लोगो के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में एव व्यक्तिगत रूप से भी सभी के सुख दुख में साथ खड़े हैं और सभी के सहयोग से रुद्रपुर के विकास प्रगति के लिए जो सम्भव प्रयास होंगे सदैव करते रहेंगे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img