03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वीकेंड पर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर उमड़ी सैलानियों की भीड़

एफएनएन, रुड़की : वीकेंड पर शनिवार को रुड़की में उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर सैलालियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नारसन बॉर्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले सैलानियों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे बॉर्डर पर वाहनों की यूपी के पुरकाजी बॉर्डर तक लंबी लाइन लग गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। जिसे लेकर पुलिस और वाहन चालकों की नोकझोंक भी होती रही। वहीं, पुलिस बिना निगेटिव आरटीपीसीआर जांच के आने वालों को बॉर्डर से ही वापस भेज रही है। दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने बॉर्डर से करीब 150 वाहनों को वापस भेज दिया। जबकि बॉर्डर पर गंगाजल के लिए रखे हुए टैंकरों से पुलिस बाहर से आ रहे कांवड़ियों को गंगाजल दे रही है। उधर, भगवानपुर के काली नदी चेकपोस्ट और मंडावर चेकपोस्ट पर भी पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां से भी पुलिस 12 बजे तक 100 से अधिक वाहनों को वापस भेज चुकी है। दोनों जगहों पर कांवड़ियों को गंगाजल दिया जा रहा है। अब तक 80 लोगों को गंगाजल देकर वापस भेज गया है।

 

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img