03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित होकर गौला नदी की ओर खाई में गिरी पिकअप, इलाज के दौरान चालक की मौत

एफएनएन, हल्द्वानी : अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गौला नदी की ओर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में घायल वाहन चालक को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र राजकुमार पिकअप वाहन यूके 04 c-92 942 के साथ रानी बाग की तरफ गुरुवार सुबह 9:30 बजे जा रहा था। रानी बाग चित्रशिला घाट के पास सड़क अत्यंत सकरी थी। वाहन तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस उप निरीक्षक जगदीप नेगी व कांस्टेबल मनोज तिवारी पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में वाहन चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक जगदीप नेगी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के चलते खाई में जाने की संभावना है। मामले की सूचना करीब 9:45 बजे उन्हें दी गई जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक गोला बैराज के पास माता पिता व भाई बहन के साथ रह रहा था।

रानी बाग चित्रशिला घाट के पास दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन करीब 50 फीट गहरी खाई में चला गया। जहां वह पत्थरों के सहारे लटकता रहा। पुलिस टीम ने वाहन चालक को बाहर निकाल लिया।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img