03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड में एक माह के भीतर शुरू होगी आठ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी धामी सरकार ने सबसे पहले बेरोजगारों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब वह इसे अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

सरकार ने बीते वर्ष सभी विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभागों ने प्रस्ताव बनाने शुरू भी किए, मगर कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया है। इस कड़ी में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

UKSSSC ने तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित की, अब नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों...

Haridwar जिला योजना बैठक में हंगामा, विधायकों का वॉकआउट

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Meeting हरिद्वार में आज जिला...

Topics

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img