03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर विवादों से घिरे एसीएमओ हरेंद्र मलिक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक एक बार फिर विवादों में घिर गए है। इस बार डॉ मलिक पर कम्प्यूटर असिस्टेंट के साथ गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में एनएचएम के सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर एसीएमओ के खिलाफ परिसर में धरना किया। हालाकि सीएमओ ने कर्मचारी से हुई अभद्रता पर कार्रवाई की मांग की। जबकि एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक ने पल्ला झाड़ते हुए मामले की जानकारी से साफ इंकार कर दिया। बुधवार की दोपहर डॉ मलिक द्वारा कम्प्यूटर असिस्टेंट से गाली गलौच करने का मामला सामने आया जिसके बाद एनएचएम के सभी कर्मचारीयो ने डॉ मलिक के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर पर धरना शुरू कर दिया। कम्प्यूटर असिस्टेंट ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए डॉ मलिक ने कम्प्यूटर ऑन करने को कहा तकनीकी कारणों से 2 मिनट की देरी पर डॉ मलिक अपना आपा खो बैठे और गाली गलौच करने लगे। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि डॉ मलिक ने इस तरह का अभद्र व्यवहार कई कर्मचारियों के साथ कर चुके है। डॉ मलिक से मामले की जानकारी लेने गए मीडिया कर्मियों से भी डॉ मलिक बेअदबी से पेश आये और पूरे मामले से साफ इंकार कर दिया। उनके मुताबिक उन्होंने किसी भी तरह का कोई अभद्र व्यवहार किसी कर्मचारी के साथ नही किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल के मुताबिक डॉ मामले की जांच अपर महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट की निगरानी में की जायेगी। उन्होंने कहा कि आरोप में लिप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। धरने में विष्णु श्रीवास्तव, चांद मियां, तौफीक़, अभिषेक शर्मा, संजय पांडेय, जावेद, निधि शर्मा, पूरनमल, रवि,उमेश जोशी, उमेश पाल, संतोष पांडेय, पंकज गोस्वामी, रविंद्र पाल, प्रदीप मेहर और गोपाल आर्या शामिल रहें।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img