03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में तिलक राज बेहड़ और हरीश पनेरु के बीच गाली गलौज, समर्थकों में हाथापाई

Spread the love

सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की बैठक में एक दूसरे पर छींटाकसी से बिगड़ी बात

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु के बीच द्वंद आज खुलकर सामने आ गया। सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर की ओर से बुलाई गई बैठक में दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी। यह पूरा मामला विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि आज कॉन्ग्रेस सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर अभिजीत किच्छा में मीटिंग लेना लेने आए थे। यहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु भी बैठक में शामिल थे। मामला सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का उठा तो हरीश पनेरु अपने स्थान से खड़े हो गए और कहने लगे कि भाजपा शासनकाल में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तब यहां से दावेदारी कर रहे लोग कहां थे। इस बात पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ कुछ बोले तो दोनों के बीच गर्मा गर्मी हो गई और बात गाली गलौज तक पहुंच गई। दोनों के समर्थक भी आमने सामने आ गए और उनके बीच हाथापाई की भी खबर मिली है। इस घटना से बैठक में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराया। सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच चुका है। इस मामले में कार्रवाई होने के भी बड़े संकेत मिल रहे हैं। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बताया कि हरीश पनेरु बेवजह कमेंट कर रहे थे। उन्होंने टोका तो कार्यकर्ताओं से गर्म गर्मी हो गई। उन्होंने हाथापाई की बात से इनकार किया। वही हरीश पनेरू ने कहा कि हाथापाई जैसी कोई बात नहीं है। हां, समर्थकों के बीच कुछ हुआ हो तो उसके लिए कुछ नहीं कह सकते। खैर पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img