Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह में ठनी

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह में ठनी

  • मनचाहे प्रदेश अध्यक्ष के बिना प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष और हरीश रावत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं

एफएनएन, रुद्रपुर : इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद रिक्त हुई उनकी सीट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। विवाद है प्रदेश अध्यक्ष पर ताजपोशी को लेकर। दरअसल हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहता है, लेकिन प्रीतम सिंह यह पद स्वीकारने को तभी तैयार हैं जबकि उनके स्थान पर उनकी मर्जी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने इसके लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नाम को आगे बढ़ाया है। वही हरीश रावत अपने मन का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते हैं और उन्होंने बिना अपनी इच्छा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनने से भी इंकार कर दिया है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष पर मामला फंस गया है, हालांकि सोशल मीडिया पर हरीश रावत की ओर से गणेश गोदियाल के नाम को आगे बढ़ाया जा रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो वह प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाकर उन्हें साइडलाइन करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर वह अपने मन के व्यक्ति की नियुक्ति चाहते हैं। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष को लेकर मामला उलझा हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर प्रीतम सिंह हावी रहते हैं या फिर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments