03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ासी पुल गिरने के मामले में सीएम तीरथ सिंह रावत सख्त, तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर, सीएम तीरथ का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके कारणों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पूर्व में भी इस पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई थी। पुल के एप्रोच रोड का बार-बार क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसकी तत्काल उच्च स्तरीय जांच के निर्देश देते हुए कहा था कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

जिसके बाद प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत, तत्कालीन अधिशासी अभियंता शैलेंद्र मिश्र तथा सहायक अभियंता अनिल कुमार चंदोला को सस्पेंड कर दिया है। ये तीनों अधिकारी सस्पेंशन की अवधि में क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पौड़ी में संबंद्ध रहेंगे।

विदित हो कि मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार निर्माण कार्यों के क्षतिग्रस्त होने से शासकीय धन की बरबादी के साथ ही जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img