03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठगों ने खाते से उड़ये आठ लाख रुपये, जानें पुलिस की सक्रियता से कैसे वापस हुई रकम

एफएनएन, नैनीताल : साइबर क्राइम की समय से सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी हरकत में आई और पुलिस के प्रयासों से पीड़ित के खाते में आठ लाख की रकम वापस हो गई। पुलिस के इस प्रयास की सभी तरफ सराहना की जा रही है। पीड़ित के खाते से साइबर अपराधियों ने आठ लाख रुपये उड़ा दिए थे। पुलिस के मुताबिक सुरेश चन्द्र भट्ट पुत्र स्व पदमादत्त भट्ट निवासी विदरामपुर चकलुवा कालाढूंगी जिला नैनीताल ने क्राईम सैल के हेल्पलाइन नंबर 8171200003 पर 02 जून 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि उन्होंने shine.com (नौकरी पोर्टल) पर पूर्व में रजिस्ट्रेशन किया था। इसकी सर्विस उपलब्ध न कराने के कारण उनके मोबाइल नंबर पर पैसा रिफंड करने का एक फोन आया। साथ ही फोन करने वाले ने कहा कि उसकी मेल पर एक लिंक भेजा जा रहा है। उसमें रिफंड फार्म भरने के साथ ही 10 रुपये का भुगतान कर देना। बताया गया कि उसने अपने कोटक महेन्द्रा बैंक के डेबिट कार्ड से 10 रुपये का भुगतान किया। इसके पश्चात उससे दो खातों से अलग अलग तीन लाख रुपये व पाँच लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में विवेचना में साईबर सैल टीम ने अति कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खातो की ट्रांजैक्शन डिटेल लेकर कोटक महेन्द्रा बैंक से पत्राचार किया। बैंक की ओर से जानकारी दी गई कि pay-u गेटवे के माध्यम से राशि निकाली गई। इस पर पुलिस ने pay-u गेटवे से सम्पर्क कर पीड़ित के खाते से उसी दिन ही तीन लाख रुपये निकासी से रुकवा दिए। ठगी गयी शेष धनराशि पांच लाख के संबंध में संबंधित गेटवे से लगातार पत्राचार किया गया। इस पर 17 जून को गेटवे से पांच लाख रुपये की धनराशि को रुकवाया गया। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की लोकेशन पता कर ली गई है। शीघ्र ही साइबर ठगों के गिरोहों को गिरफ्तार किया जायेगा।

  • पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें। अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें। अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल नजदीकी थाना व साईबर सैल के मोबाइल नंबर- 8171200003 पर सूचना देने में हिचक न करें।

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img