03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के युवक ने ब्लड बैंक की इमारत पर चढ़ की आत्महत्या करने की कोशिश, जाने कैसे बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में ब्लड बैंक की बहुमंजिला बिल्डिंग की छत पर युवक आत्महत्या करने के लिए जा चढ़ा। युवक मानसिक तनावके दौर से गुजर रहा था। युवक के छत से छलांग लगाने से ठीक पहले वहां मुखानी पुलिस पहुंच गई और फिर शुरू हुआ युवक को नीचे उतारने का आपरेशन। जो लगभग आधा घंटे जारी रहा। जब तक युवक को पुलिस कर्मी सकुशल नीचे नहीं लाए तब तक हर व्यक्ति की सांस अटकी रही। दरअसल मानसिक रूप से परेशान एक युवक अब से कुछ देर पहले मुखानी के ब्लड बैंक की बहुमंजिला इमारत की छत पर जा चढ़ा। युवक की पहचान पवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हर्ष विहार कालोनी बिठोरिया नंबर 1 के रूप में हुई। उम्र होगी यही कोई 21—22 साल। लोगों ने उसे सड़क से बिल्डिंग की छत से नीचे कूदने का प्रयास करते देखा तो मुखानी पुलिस थाने को मामले की जानकारी दी गई। आनन फानन में मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक को नीचे कैसे उतारें यह बात कोई समझ नहीं पा रहा था। ऐसे में थाना प्रभारी सुशाील कुमार ने युवक को बातों में उलझाने का निर्णय लिया। वे उसे तब तक बातों में उलझाए रहे जब तक उनकी टीम के सदस्य दबे पांव भवन की छत नहीं पहुंच गए। युवक को पुलिस कर्मी दबोच कर नीचे लाए और उसे काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह दोबारा से वह इस तरह की हरकत न करें इसके लिए पुलिस ने मनोचिकित्सक को बुलाकर उसकी काउंसिलिंग करने के लिए भेजा।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img