Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअपनी ही सरकार में विधायक धरने पर तो जनता कहां जाए :...

अपनी ही सरकार में विधायक धरने पर तो जनता कहां जाए : तनेजा

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने भाजपा और उसके विधायक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार में जब खुद विधायक आत्मदाह की धमकी दे तो आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर कहाँ जाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल साबित हो चुकी है। शुक्रवार को विधायक के धरने पर बैठने और ढाई साल से सड़क न बन पाने का खुद बयान देने से साफ हो चुका है कि भाजपा सरकार में विकास का पहिया थम चुका है और अफसरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को साथ लेकर विधायक से खुद सवाल पूछेगी कि आखिर चार साल में इस सरकार और खुद विधायक ने क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि विधायक ठुकराल खुद कह रहे हैं कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। अपनी ही सरकार होने के बाद भी वह धरने पर बैठ जाते हैं। आखिर विधायक को आत्मदाह का आपत्तिजनक बयान देने की क्या जरूरत पड़ी। तनेजा ने कहा कि यह विधायक की सिर्फ नौटंकी है। जनसमस्याओं के प्रति सरकार पूरी रह सुस्त है। विधायक जब जनता के काम कराने में असमर्थ हैं तो उन्हें अगला चुनाव भी नहीं लड़ना चाहिए। अगर चार साल में काम नहीं हुए तो विधायक आखिर कहां थे। अब चुनाव नजदीक देख विधायक घड़ियाली आंसू क्यों बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने पूर्व में कई बार कहा है कि अगर नजूल भूमि पर लोगों को मालिकाना हक नहीं मिला तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब तक नजूल की भूमि पर मालिकाना हक का वादा पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में विधायक को चुनाव लड़ने का भी कोई अधिकार नहीं है।

विधायक ने जनता को उसके हाल पर छोड़ा : पांडे
पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक केस आए। गांवों में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में न दवाई थी और न डॉक्टर। ग्रामीण ऑक्सीजन समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए परेशान थे लेकिन विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों की सुध तक नहीं ली। उन्होंने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। वहीं अब चुनाव नजदीक देख अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मांग उठाकर राजनीतिक लाभ लेने के लिए नौटंकी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments